गिरफ्तार विक्रांत भूरिया को ले जाने से यूथ कांग्रेस ने रोका, पुलिस की गाड़ी के आगे लेट कर किया हंगामा
3/26/2023 6:41:57 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भोपाल में प्रदर्शन के दौरान रेल रोककर विरोध करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना पर इंदौर युवक कांग्रेस ने इंदौर बाय पास स्थित मांगलिया टोल नाके पर यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रमीज़ खान और अन्य कार्यकर्ताओं ने पुलिस की जीप रोककर अपने अध्यक्ष को भोपाल लेजाने से रोका। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए।
इंदौर यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकास भूरिया की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर बायपास पर विरोध प्रदर्शन किया। झाबुआ में गिरफ्तारी के बाद विक्रांत भूरिया को पुलिस भोपाल लेकर जा रही थी इसी दौरान कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विक्रांत भूरिया ने कहा यह तो आगाज है। हम राहुल गांधी की सेना है। सावरकर की सेना नहीं है जो डर जाएंगे या भाग जाएंगे। हम गिरफ्तारी से नहीं डरते। हमने आजादी की लड़ाई जेल में रह कर लड़ी थी आगे भी हमें जेल में रहना पड़ा और देश को आजाद कराना पड़ेगा तो हम राहुल गांधी के साथ मिल कर लड़ेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

4th Bada mangal: आज है ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल, जानें धन-वैभव प्राप्त करने का अचूक उपाय

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी पर शुभ मुहूर्त के साथ जानें, क्या न करें

चीन ने ठुकराया अमेरिका का निमंत्रण, सिंगापुर में रक्षा प्रमुखों के बीच बैठक से किया इंकार

उत्तर कोरिया जून में पहला सैन्य जासूसी उपग्रह करेगा लांच, जापान ने जारी की चेतावनी