Punjab Kesari MP ads

हसीना के जाल में फंसा 29 साल का लड़का! इंस्टाग्राम गर्लफ्रेंड ने बनाया संबंधों का अश्लील वीडियो, फिर किया बड़ा कांड

Wednesday, Jul 22, 2026-09:02 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : उज्जैन से हनीट्रैप और फिरौती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए डरावना अनुभव बन गई। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, नरवर निवासी 29 वर्षीय युवक की इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने नौकरी और काम का झांसा देकर 18 जुलाई को उसे उज्जैन बुलाया। युवक रेलवे स्टेशन से युवती को लेकर एक होटल पहुंचा। होटल से बाहर निकलते ही तपोभूमि इलाके में दो कारों में आए बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली और युवक का अपहरण कर लिया।

PunjabKesari

आरोप है कि बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की, उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पहले 50 लाख और बाद में 26 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। परिजनों ने एक प्लॉट बेचकर 10 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए, लेकिन इसके बावजूद गिरोह लगातार बाकी रकम की मांग करता रहा। आरोपी युवक की कार, सोने की चेन और घड़ी भी अपने साथ ले गए और करीब एक दिन बाद उसे इंदौर रोड पर छोड़ दिया।

PunjabKesari

20 जुलाई को पीड़ित की शिकायत पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि गिरोह सोशल मीडिया पर युवती के जरिए संपन्न लोगों को फंसाकर हनीट्रैप, अपहरण और ब्लैकमेलिंग के जरिए करोड़ों की वसूली की साजिश रचता था। फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News