Punjab Kesari MP ads

नाबालिग लड़की से 40 साल के शख्स ने किया रे*प,चॉकलेट का लालच देकर मिटाई हवस; आरोपी को बड़े पापा कहकर बुलाती थी मासूम

Saturday, Jul 18, 2026-04:08 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि 40 वर्षीय व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर मासूम को कमरे में बुलाया। इसी दौरान नाबालिग लड़की से दरिंदगी की गई। वहीं, नहलाते वक्त बच्ची के प्राईवेट पार्ट पर घाव देखकर मां के होश उड़ गए। तभी रोती-बिलखती पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है। यहां बीती 13 जुलाई की रात एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले शख्स ने रेप किया। आरोप है कि नाबालिग बच्ची अपने बड़े पापा के घर दूध की थैली देने गई थी। इसी दौरान चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को कमरे में बुलाया और फिर दरिंदगी की गई। विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद डरी सहमी बालिका ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन, इसी बीच एक दिन मां उसे नहला रही थी। तभी अचानक उसका ध्यान बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर पड़ा।

बेटी के निजी अंग पर गहरे घाव देखकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मां के पूछने पर लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। घटना की पूरी जानकारी मां को दी गई। जिस पर परिजनों के होश उड़े गए। शनिवार को माता-पिता बच्ची को लेकर सीधे माधौगंज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News