मां ने दो बच्चों के साथ केरोसिन डालकर लगाई आग, दो की मौत, बेटा गंभीर रूप से झुलसा

2/8/2022 3:49:04 PM


पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने बेटे और बेटी को गोद में बैठाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में डेढ़ साल की बच्ची और मां की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 4 साल का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसका उपचार किया जारी है।

बच्चों के साथ खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर लगाई आग  

ये हृदय विदारक घटना पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के ग्राम कठवरिया से सामने आई है। बताया जा रहा है कि कठवरिया के रहने वाले राजेश कोरी बकरी चराने के लिए गया था और उसके माता-पिता भागवत कथा सुनने गए थे। लेकिन घर पर उसकी पत्नी द्रौपदी अपनी 4 साल के बेटे और डेढ़ साल की बेटी थी। अकेला पाकर महिला ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बेटा - बेटी पर केरोसीन डालकर पास बैठा लिया और खुद पर भी डाल लिया। इसके बाद बच्चों के साथ खुद को आग लगा ली। राजेश के माता-पिता जब घर आए तो अंदर से उठता धुआं देखकर परेशान हो गए। शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को एकत्र किया और जब लोगों ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।

दहेज का सामने आया मामला 

द्रोपति और उसकी डेढ़ साल की बेटी पूरी तरह आग में झुलस चुकी थी और दोनों की मौत हो गई थी। जबकि 4 साल का बेटा आग में झुलसने की वजह से दर्द से कराह रहा था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में दहेज प्रताड़ना की बात भी सामने आ रही है। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News