50 साल के भाजपा नेता ने 14 साल की बच्ची से की हैवानियत, 5 माह की गर्भवती निकली पीड़िता
Thursday, Apr 09, 2026-03:19 PM (IST)
दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मगरोन थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। पीड़िता लगभग 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म के एक स्थानीय जनप्रतिनिधि पर लगे हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, दुष्कर्म के आरोप भाजपा समर्थित 50 वर्षीय कुंदन आदिवासी पर लगे हैं। कुंदन आदिवासी फतेहपुर से जनपद सदस्य हैं। आरोप लगते ही मामले ने राजनीतिक बयानबाजी भी शुरु हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लेकिन केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बदा दें कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले इस तरह के मामलों में आमतौर पर POCSO Act(नाबालिग से जुड़े यौन अपराधों के लिए सख्त कानून) भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराएं नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान है। फिलहाल मामला सामने आने के बाद सबकी निगाहें आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आरोपी के खिलाफ भाजपा पार्टी भी जल्द बड़ा एक्शन ले सकती है।

