ब्राह्मण लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी पर बवाल ! थाने पहुंचा मामला, लोग बोले- ब्राह्मणों को ही क्यों टारगेट किया जा रहा

Wednesday, Feb 04, 2026-06:19 PM (IST)

रीवा (गोविंद सिंह) : वेलेनटाइन डे से पहले मध्य प्रदेश के रीवा जिले में ब्राह्मण समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसका कारण सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो है। जिसकी कैप्शन- ‘ब्राह्मण लड़कियों को पटाने के बाद’ है। दरअसल, अपनी कॉमेडी और देसी अंदाज़ के वीडियो से सोशल मीडिया  पर पहचान बना चुके रीवा के कलाकार मनीष पटेल ने 14 फरवरी वैलेनटाइन से पहले एक वीडियो शेयर किया है। आरोप है कि इस वीडियो से विशेष समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायक के बाद कॉमेडियन मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

PunjabKesari

दरअसल, मनीष पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।  वीडियो की कैप्शन ‘ब्राह्मण लड़की पटाने के बाद’ वायरल होते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं का कहना है कि मनोरंजन के नाम पर किसी विशेष जाति या समाज की महिलाओं को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित होता है।

PunjabKesari

इस वीडियो के वायरल होते ही ब्राह्मण समाज के कुछ लोग थाने पहुंचे हैं। उनका आरोप है कि इस तरह का कंटेंट समाज को बांटने और भावनाओं को आहत करने वाला है। वीडियो वायरल होते ही मनीष पटेल के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने वीडियो हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। वहीं कुछ लोगों ने मनीष पटेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

फिलहाल मनीष पटेल की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर विरोध तेज़ हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News