बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, कलेक्टर ने एक ही आदेश में बदले दो SDM

Tuesday, Feb 24, 2026-02:07 PM (IST)

झाबुआ: कलेक्टर झाबुआ ने सोमवार देर शाम प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। आदेश के तहत झाबुआ और थांदला के अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

PunjabKesari, Neha Meena, Jhabua Collector, Administrative Reshuffle, Mahesh Mandloi, Bhaskar Gachhle

जारी आदेश के अनुसार, थांदला में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर महेश मंडलोई को झाबुआ का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, झाबुआ के वर्तमान एसडीएम एवं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर भास्कर गाचले को थांदला एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को कार्यक्षमता बढ़ाने और राजस्व व प्रशासनिक कामकाज में गति लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News