Punjab Kesari MP ads

BJP विधायक ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दी करोड़ों की राशि, MP के सबसे अमीर राजनतेओं में होती है गिनती

Thursday, Jan 28, 2021-01:05 PM (IST)

कटनी (संजीव वर्मा):  बीजेपी विधायक संजय पाठक व पूर्व मंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दिया है। दान की राशि 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये है। मध्य प्रदेश में राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक की ये सबसे बड़ी दान राशि है।

PunjabKesari

विधायक ने बुधवार को ये दान दिया। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके साझा की। विधायक ने कहा कि ये राशि उन्होंने अपने पारिवारक व्यवसाय से जुड़ी फर्मों के सम्मलित सहयोग से राम मंदिर निर्माण के लिए दी है।

12 देशों में फैला है संजय पाठक का कारोबार

संजय पाठक की गिनती मध्य प्रदेश के सबसे अमीर राजनेताओं में होती है। दुनिया के 12 देशों में उनका कारोबार फैला हुआ है। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खुद की संपत्ति 141 करोड़ रुपये घोषित की थी। विधायक के कई बड़े होटल्स और रिजॉर्ट्स हैं। वहीं, उनके पास खुद का एक हेलीकॉप्टर भी है।

PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी से संजय पाठक ने शुरू की थी राजनीतिक पारी

साल 1989 में संजय पाठक का राजनीतिक करियर युवा कांग्रेस से शुरू हुआ था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर संजय पाठक बीजेपी में शामिल हुए थे। बताया जाता है कि वह बीजेपी में शामिल होकर अपना पारीवारिक व्यवसाय बचाना चाहते थे। साल 2018 में संजय पाठक ने कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News