Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध जीते, रिटर्निंग ऑफिसर से लिया जीत का प्रमाण पत्र

Thursday, Jun 11, 2026-03:40 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग ,रजनीश अग्रवाल और महेश केवट ने रिटर्निंग ऑफिसर से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे।

जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद तीनों निर्वाचित सांसद मीडिया के सामने आए, लेकिन उन्होंने किसी भी राजनीतिक सवाल पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया और बिना बयान दिए रवाना हो गए।

इधर, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने का मामला लगातार राजनीतिक और कानूनी बहस का विषय बना हुआ है। कांग्रेस इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। चुनाव आयोग की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई विस्तृत सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। कांग्रेस ने मांग की है कि मामले का अंतिम निर्णय होने तक चुनाव परिणामों पर रोक लगाने पर भी विचार किया जाए। अब सभी की नजरें शीर्ष अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे राज्यसभा चुनाव विवाद में नया मोड़ आ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News