MP Election: मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज और महाराज के साथ पहुंचे प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ, विशेष पूजा अर्चना में हुए शामिल..
Saturday, Dec 02, 2023-02:33 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में कल मतगणना होनी है, इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज और महाराज के साथ दतिया के प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचे। आपको बता दें की कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों के नेता मतगणना से पहले भगवान के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दतिया पहुंचे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दतिया में स्थित पीतांबरा पीठ क्षेत्र में मां बगलामुखी और माता धूमावती देवी के दर्शन किए। बता दें कि देश विदेश से भी कई लोग यहां पर आते हैं और मां के दर्शन करने के बाद अनुष्ठान भी करवाते हैं। इसी के साथ मान्यता है कि पीतांबरा माई पीठ में मां बगलामुखी के समक्ष अनुष्ठान करवाने के दौरान साधकों को रात में मंदिर परिसर में ही रुकना पड़ता है।
जानिए क्या है मान्यता..
पीतांबरा मंदिर पहुंचकर पीतांबरा देवी और बगलामुखी देवी की आराधना करने से सत्ता विजय की प्राप्ति होती है ऐसी मान्यता है और शत्रु पूरी तरह से पराजित हो जाते हैं देश-विदेश से यहां पर कई लोग मां पीतांबरा देवी के दर्शन करने आते हैं और 3 दिन रुक कर अनुष्ठान भी करवाते हैं।