Punjab Kesari MP ads

CG Board 10th-12th Result 2026: लड़कियों ने मारी बाजी, जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में किया टॉप, CM साय ने दी बधाई

Wednesday, Apr 29, 2026-04:48 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। मुख्यमंत्री ने ई क्लिक कर बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन जारी किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष रेणु पिल्लै मौजूद रहीं।

12वीं के नतीजों में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थी इन लिंक्स के जरिए अपना रिजल्ट जान सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक (Roll Number) दर्ज कर निम्नलिखित वेबसाइटों— https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in,https://results.digilocker.gov.in,https://timesofindia.indiatimes.com,www.tv9hindi.com,https://education.indianexpress.com, www.jagranjosh.com एवं www.ndtv.in — पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

सीएम साय ने रिजल्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लिखा-आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा में सफल होने वाले सभी होनहार बच्चों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में 77.15% तथा हायर सेकेंडरी परीक्षा में 83.04% विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है। विशेष रूप से बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी है, जो उनके आत्मविश्वास, परिश्रम और बढ़ती शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों के छात्रों का प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना यह दर्शाता है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। यह प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और समावेशी विकास का सशक्त उदाहरण है। यह सफलता हमारे बच्चों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। आप सभी न केवल अपने परिवार का गौरव हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ और देश के नव निर्माण की मजबूत शक्ति भी हैं। आपका परिश्रम और आपकी उपलब्धियां विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ की नींव को और मजबूत करेंगी। जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाया है, वे निराश न हों। आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करते रहें। आपकी मेहनत और लगन निश्चित ही आपको सफल बनाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News