Punjab Kesari MP ads

नगरीय निकाय चुनाव 2027 को लेकर CM मोहन का बड़ा ऐलान, भाजपा कार्यालय पहुंचे कई दिग्गज

Thursday, Feb 19, 2026-06:55 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी मोड में आ गई है। नगरीय निकाय चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। प्रदेश भर से जुड़े कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेने के लिए बीजेपी कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रशिक्षण के प्रभारी के.सी पटेल ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, संभाग प्रभारी  विजय दुबे एवं अभय प्रताप सिंह यादव मंचासीन रहे।

जब प्यास लगती है, तब कुआं खोदना शुरु करती है कांग्रेस- CM मोहन

सीएम मोहन यादव ने आने वाले चुनावों को लेकर कहा कि यह एक सिलसिला है, जो-जो जाता रहता है, उनकी जगह चुनाव आता रहता है। हम कांग्रेस की तरह नहीं कि जिस दिन प्यास लगी उस दिन कुआं खोदना शुरु करेंगे। हम भाजपा वाले हैं आज से ही तैयारी करेंगे। हम अपने लोगों को साल सवा साल पहले प्रशिक्षण देंगे। कांग्रेस की तरह नहीं जिस दिन प्यास लगेगी कुआं खोदना शुरु करेंगे। इसलिए तो कांग्रेस हारती है और हम 16 के 16 निकाय जीततें हैं।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव एवं कर्तव्य बोध का जागरण हो, इसी उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News