Punjab Kesari MP ads

BJP नेताओं पर बोले कांग्रेस MLA, इनकी औकात दिग्विजय की चप्पल के बराबर नहीं, कांग्रेस के लिए मैं जान की कुर्बानी देने को हर वक्त तैयार

Wednesday, Jun 10, 2026-10:25 PM (IST)

(भोपाल): इन दिनों मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग चरम पर है क्योंकि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म निरस्त होने के बाद कांग्रेस का पारा हाई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेसी विधायक ने मर्यादा लांघकर कुछ ऐसा बोल गए हैं जो काफी विवादित है।

दिग्विजय सिंह के चप्पल के बराबर भी नहीं औकात-जंडेल

विधायक बाबू जंडेल ने सार्वजनिक मंच से सारी मर्यादाएं लांघते हुए राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बोल डाला। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर बरसते हुए उन्होंने दिग्विजय सिंह की तारीफ की।  बाबू जंडेल ने सत्तापक्ष के नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग सत्ता के मद में चूर हैं, उनकी असली औकात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पैरों की चप्पल के बराबर भी नहीं है.

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए जान की कुर्बानी देने को हर समय तैयार-जंडेल

बाबू जंडेल ने मंच से कहा कि असली राजा वही है, जिसने देश और प्रदेश के लोगों पंचायती राज का अधिकार देकर मजबूत बनाने का काम किया है। अपने तेज तर्रार भाषण के बाबू जंडेल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और इंसाफ की लड़ाई के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए भी हर समय पूरी तरह तैयार हैं।

फिलहाल गौर करने वाली बात है कि राजनीति में पक्ष और विपक्ष में मतभेद और आरोप प्रत्यारोप का होना आम बात है। नेता और चुने हुए प्रतिनिधि एक दूसरे पर हमले करते रहते हैं,लेकिन ये सब तभी अच्छा लगता है जब गरिमा में रहे। बाबू जंडेल ने ये शब्द तब बोले हैं जब वो कांग्रेसी विधायकों के साथ मीनाक्षी नटराजन के  लिए  उपवास पर बैठे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News