राजभवन का घेराव करने पहुंची कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, दिग्विजय समेत हिरासत में कई नेता(Video)

Saturday, Jan 23, 2021-02:54 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस आज राजभवन का घेराव करने पहुंची। पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता जवाहर चौराहे पर इक्ट्ठे हुए और राजभवन का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी मुस्तैदी से बेरिकेटिंग लगाकर उनका रास्ता रोका। पुलिस और कार्यकर्तों के बीच झूमा झटकी भी हुई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने हल्के लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी प्रयोग किया। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
PunjabKesari

मोदी सरकार के खिलाफ आज मध्य प्रदेश कांग्रेस जवाहर चौक में इकट्ठा होकर राजभवन का घेराव करने पहुंची तो पहले से ही मुस्तैद पुलिस ने रंगमहल चौराहे के आगे बेरिकेटिंग कर राजभवन जाने वाले रास्ते बंद कर दिए। अरुण यादव, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, सचिन यादव, सचिन बिरला पैदल मार्च निकालकर जवाहर चौक रवाना हुए।

PunjabKesari

पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के बड़े नेताओं की अगुवाई में पुलिस और नेताओं के बीच आगे बढ़ने की और रोकने की जद्दोजहद भी देखने को मिली। विधायक दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह और विधायक जयवर्धन सिंह बेरिकेट्स के ऊपर चढ़ गए और आगे बढ़ने की कोशिश की।

PunjabKesari

इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालातों बिगड़ते देख पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधायक जयवर्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी को हिरासत में लेकर जेल भेजा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News