MP में बेकाबू कोरोना ! सिंधिया के OSD का पूरा परिवार पॉजिटिव, कई डॉक्टर, मंत्री, प्रोफेसर और पुलिसकर्मी भी संक्रमित

1/9/2022 4:29:09 PM

एमपी डेस्क(अंकुर/सचिन): मध्य प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 2040 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 6859 हो गई है। रिकवरी दर भी घटकर 97.83 पर आ गई है। आलम यह है कि प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले कोरोना की चपेट में हैं। संक्रमितों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ओएसडी पुरुषोत्तम पाराशर और उनके परिवार के 7 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मंत्री सिसौदिया, गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके साथ ग्वालियर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 288 हो गए हैं। इसके अलावा खंडवा मेडिकल कॉलेज के 9 डॉक्टर और प्रोफेसर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना की संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 48 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस इंदौर और भोपाल में हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 11 पॉजिटिव भी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं आगर मालवा में कोरोना के मरीज आए है। एक युवती एक डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

इंदौर बना कोरोना हॉटस्पॉट
वहीं इंदौर जो पहली दूसरी और अब तीसरी लहर में भी कोरोना हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। जहां शनिवार को कोरोना के 621 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब जिले में 2683 एक्टिव मरीज हो गए हैं। एक दिन पहले यहां 618 मरीज मिले थे। कोरोना संक्रमण ने ‌BSF कैम्पस, IIM, कैट कॉलोनी, मेडिकल होस्टल व महिला थाने तक को अपनी चपेट में ले लिया है। हालांकि शनिवार को 159 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News