Punjab Kesari MP ads

देवास में 'पटाखा कारखाने' में धमाका, 3 लोगों की मौत, कई घायल, CM मोहन ने किया सहायता राशि का ऐलान

Thursday, May 14, 2026-02:49 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : मध्यप्रदेश के देवास जिले में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर पटाखा कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। सीएम मोहन यादव ने तुरंत घटना को संज्ञान में लेते हुए सख्त और जरूरी निर्देश दिए हैं। वहीं घटना पर चिंता जाहिर की और पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की।

PunjabKesari

अधिकारियों ने बताया कि टोंक कलां क्षेत्र में एक कारखाने में धमाका हुआ और आग लग गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन का संयुक्त दल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि कारखाने में अवैध तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे और वहां भीषण विस्फोट हुआ। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हालांकि कारखाने में बन रहे उत्पाद को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

PunjabKesari

सीएम मोहन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है। मैंने जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।

मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं। बाबा महाकाल से दिवंगतों की शांति, शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति तथा दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News