Punjab Kesari MP ads

भरे मंच पर राज्य मंत्री से उलझ गईं महिला TI, मंत्री ने ड्यूटी पर सवाल उठाया तो TI ने सुना दी खरी-खरी,लोग रह गए सन्न

Tuesday, Mar 31, 2026-10:16 PM (IST)

(श्योपुर): मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के काफी चर्चे हो रहे हैं। दरअसल पनवाड़ा माता मेले में मंच पर ही राज्य मंत्री और टीआई के बीच जुबानी जंग हो गई जिससे माहौल गर्म हो गया। प्रभारी मंत्री सीताराम आदिवासी और टीआई यास्मीन खान के बीच ऐसी तीखी नोकझोंक हुई की मौजूद लोग भी दंग रह गए।थोड़ी देर के लिए तो वहां हलचल मच गई।

 मेला व्यवस्थाओं को लेकर राज्य मंत्री सीताराम आदिवासी ने जताई नाराजगी

दरअसल पनवाड़ा माता मेले के दौरान मंच पर ही राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम आदिवासी और कराहल की थाना प्रभारी  यास्मीन खान के बीच तीखी बहस हो गई। जानकारी के मुताबिक मेले में व्यवस्थाओं को लेकर राज्य मंत्री सीताराम आदिवासी ने मंच से ही नाराजगी जाहिर कर दी । उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को मेले में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने सीधे टीआई यास्मीन खान की ओर इशारा किया और कई सवाल उठा दिए। उन्होंने कहा कि “फालतू नाटक नहीं करें, ऐसे टीआई कई आ चुके हैं और जा चुके हैं। साथ ही ये भी कह दिया कि उनके आने के बाद से इलाके में घटनाएं भी बढ़ी हैं।

टीआई यास्मीन खान ने दिया तपाक से जवाब

मंत्री के इन शब्दों के बाद मंच पर मौजूद टीआई यास्मीन खान ने भी मोर्चा संभाल लिया और माइक संभाला।  उन्होंने कहा कि “यहां बैठे लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली से कोई शिकायत नहीं होगी। यदि किसी को शिकायत है तो वह हाथ उठाकर बता दे। यास्मीन खान के इस सवाल पर वहां सन्नाटा जैसे छ गया।

'टीआई ने कहा कि पुलिस स्टाफ ने पूरे दिन बिना भोजन के भी अपनी ड्यूटी निभाई है, ताकि मेले में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। साथ ही कहा कि  व्यक्तिगत हितों या निजी वजहो से  पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।

खुले मंच से मंत्री को मिला कड़ा जवाब, होने लगी चर्चा

इस अचानक हुए घटनाक्रम से  वहां लोग भी हैरान रह गए। किसी ने सोचा नहीं था कि सीताराम आदिवासी को ऐसा सटीक जवाब देगीं। लिहाजा इस घटना की काफी चर्चा हो रही है।

  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News