कलेक्टर ने कांग्रेस MLA को मंच पर बोलने से रोका तो विधायक ने माइक छीना, कहा-यहां का प्रतिनिधि हूं,मेरा हक है, CM मोहन थे मौजूद
Thursday, Mar 19, 2026-06:49 PM (IST)
हरदा (राकेश खरका): हरदा में किसान सम्मेलन के दौरान एक अजीब वाक्या देखने को मिला है। यहां पर कांग्रेस विधायक को जब बोलने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने मंच से उठकर खुद ही माइक छीन लिया और मंच पर आसीन मुख्य अतिथि सीएम मोहन यादव के सामने अपनी मांगें रखीं।

बोले-कलेक्टर ने प्रोटोकोल का किया उल्लघंन
दरअसल हरदा में आय़ोजित किसान सम्मेलन के दौरान कांग्रेस विधायक आर के दोगने सीएम के साथ मंच सांझा कर रहे थे,लेकिन उनको बोलने का मौका नहीं मिल रहा था। कांग्रेस विधायक को जब लगा कि उन्हें नहीं बोलने दिया जा रहा तो वो मंच से उठे और खुद ही माइक पकड़ कर मुख्यमंत्री से 2700 रुपए गेहूं खरीदने की मांग कर डाली। दोगने ने सीएम से कहा कि वो सभी का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हैं लेकिन यहां का विधायक होने के नाते उनको किसानों की मांग के बारे में बताना चाहिए।
मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनता की मांग उठा सकता हूं-दोगने
किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बाद जब कांग्रेस विधायक को उद्बोधन के लिए नाम नहीं लिया तो विधायक स्वयं मंच से उठकर माइक हाथ में लेकर किसानों की 2700 गेहूं की उपज खरीदने की मांग की। बोले कि मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनता की मांग उठा सकता हूं ।
बोले- सीएम मोहन और सभी का स्वागत करता हूं
विधायक रामकिशोर दोगने ने कहा कि कलेक्टर द्वारा संबोधन के दौरान रोकने पर मैं यही कहना चाहता हूं कि मै यहां विरोध नहीं करने आया। मै भी जनप्रतिनिधि हूं मुझे बोलने दिया जाए। उन्होंने आशापुर नर्मदापुरम रोड निर्माण की पूर्व में की गई घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना और गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रूपये किए जाने की मांग रखी है।
हरदा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक ने मंच से मुख्यमंत्री से किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग की थी।

