क्रूज हादसे के बाद का रुह कंपा देने वाला सच! शवों से आने लगी गंदी बदबू...ऑपरेटर ने पिता-बेटे के शवों को फ्लाइट में ले जाने से किया इंकार
Monday, May 04, 2026-08:55 PM (IST)
जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे से जहां देशभर में सनसनी फैली हुई है। लोग इस हादसे में जान गंवाने वालों नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच जबलपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। हादसे में अभी भी कुछ लापता लोगों की तलाश जारी है और कई दिन बीत जाने की वजह से शव गल-सड़ गए हैं और उनसे बदबू आने लगी है। आलम ये है कि हादसे में जान गंवा चुके तमिलनाडु के दो शवों की हालत बेहद खराब हो गई। उनमें से इतनी तीखी बदबू आने लगी कि फ्लाइट ऑपरेटर ने उड़ान भरने से ही इंकार कर दिया। मानवता को शर्मसार कर देने वाले मामले की जानकारी लगते ही अधिकारी तुरंत हरकत में आए। जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचकर बदबू दूर करने के लिए शवों पर खूब स्प्रे छिड़का और कॉफिन की अच्छे से टेपिंग की गई। फिर कहीं जाकर फ्लाइट ऑपरेटर ने उड़ान भरने के लिए हामी भरी।
30 अप्रैल को खराब मौसम के चलते जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज डूबने से 13 लोगों की मौत हो गई, हालांकि 28 पर्यटकों बचा लिया गया था। इसी हादसे में आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी कामराज और उनके बेटे श्रीतमिल और पत्नी की भी मौत हो गई थी। कामराज मूलत: तमिलनाडू के त्रिचि के निवासी थे। जिनके शव मध्य प्रदेश सरकार ने तमिलनाडू भेजने की व्यवस्था की थी। इसके लिए सरकार ने चार्टेड प्लेन हायर किया, लेकिन तेज बदबू की वजह से फ्लाइट ऑपरेटर ने शवों को ले जाने से साफ मना कर दिया। फ्लाइट ऑपरेटर के मुताबिक, शव बुरी तरह खराब हो चुके हैं, इनमें से तेज बदबू आ रही है।
इस बात की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर रांझी एसडीएम मोनिका वाघमारे और तहसीलदार आदर्श जैन फौरन जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शवों पर खूब स्प्रे छिड़काया। कॉफिन में अच्छे से दोबारा टेपिंग करवाई। इसके बाद फ्लाइट ऑपरेटर को काफी समझाया तब कहीं जाकर ऑपरेटर ने त्रिची के लिए उड़ान भरी। इस आनाकानी के चलते फ्लाइट लगभग एक घंटा देरी से रवाना हुई।

