Punjab Kesari MP ads

MP में दिल दहला देने वाला हादसा: नर्मदा में समा गया क्रूज, चीख-पुकार के बीच 4 की मौत, 29 पर्यटक थे सवार, कई लापता

Thursday, Apr 30, 2026-08:21 PM (IST)

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बरगी डैम में सैर कर रहा पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक नदी में समा गया। हादसा नर्मदा नदी के खमरिया टापू के पास हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे। तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में डूब गया। हादसे के दौरान 15 पर्यटक किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन कई लोग पानी में फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौसम अचानक बिगड़ा और तेज हवाओं ने क्रूज को हिलाकर रख दिया। कुछ ही पलों में हालात बेकाबू हो गए और क्रूज पलट गया। इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों और मौसम की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News