भाजपा के पूर्व विधायक की अचानक बिगड़ी तबीयत, CM यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया मेधांता शिफ्ट

Sunday, Oct 26, 2025-04:19 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम शिफ्ट किया गया है। फिलहाल उनका उपचार जारी है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बीते शाम मेहगांव में उनकी तबीयत खराब हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर तत्काल किया एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिंड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश दिए कि मरीज को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिसके बाद उन्हें ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रविवार सुबह 8 बजे मुकेश चतुर्वेदी को एयरलिफ्ट कर ग्वालियर से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल लाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News