उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह किरार BJP में हुए शामिल

Monday, Oct 12, 2020-12:47 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री और किरार महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह किरार ने कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। गुलाब सिंह किरार का ग्वालियर चंबल में खासा प्रभाव है। इस दलबदल से किरार समाज के काफी वोट प्रभावित होगें। उपचुनाव से पहले गुलाब सिंह का BJP में शामिल होना ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को कमजोर करना माना जा रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि, गुलाब सिंह किरार रविवार को मुरैना के सुमावली विधानसभा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा इसे गुलाब सिंह किरार की घर वापसी मान रही है। क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. गुलाब सिंह किरार भाजपा से जुड़े हुए थे और शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा रखते थे। डॉ. किरार शिवराज सरकार में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी थे और मुख्यमंत्री के काफी क़रीबी माने जाते थे, लेकिन उनका नाम व्यापमं घोटाले में आने के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइंन कर ली थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News