MP में दिल दहला देने वाली घटना, दुष्कर्म के आरोपी की मां की पीट-पीटकर हत्या

Saturday, Mar 14, 2026-01:30 PM (IST)

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के दिल दलहा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर आंगनवाड़ी सहायिका से रेप के गंभीर आरोप लगे। घटना की जानकारी लगने पर भड़के परिजनों ने युवक पर हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़े कि आरोपी को बचाने आई को मां को भी पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक ने आंगनवाड़ी सहायिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता के परिजन आक्रोशित होकर आरोपी युवक के घर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने आरोपी से सवाल जवाब शुरु किए और मामला बढ़ा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापायी तक पहुंच गई और लाठियां चलने लगीं। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक को पीटना शुरु कर दिया। इसी दौरान आरोपी की मां अपने बेटे को बचाने के लिए बीच में आ गई। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश में वह घायल हो गई और उसके सिर में गंभीर चोट आई। माहौल बिगड़ता देख आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए लेकिन इससे पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी। घटना खबर गांव में आग की तरह फैल गई, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मारपीट करने वाले पीड़िता के पांच परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सभी पहलुओं की गंभीरता के जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News