हीरानगरी ने बदली दी 7 गरीब मजदूरों की किस्मत, सालों से ढूंढ रहे थे वो सावन में मिला, अब सपने करेंगे पूरा
Tuesday, Aug 11, 2026-10:51 PM (IST)
पन्ना (टाइगर खान): मध्य प्रदेश की पन्ना में कइयों की किस्मतें बदलती है...हीरा नगरी पन्ना रंक को राजा बना देती है..और कइयों के सपनों को पंख लगाती है...इसी कड़ी में पन्ना जिले के सरकोहा गांव में 7 गरीब मजदूरों की किस्मत रातों-रात बदल गई.. जब उन्हें खेत की खदान से 16.96 कैरेट का हीरा मिला तो उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा...जो सालों से वो ढूंढ रहे थे वो पूरा हो गया..यह हीरा अत्यंत दुर्लभ 'जेम क्वालिटी' का हीरा है.. जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है..दरअसल इस हीरे का पता तब चला जब बारिश के दौरान खदान की चाल का जायजा लेने पहुंचे पट्टा धारक अखिलेश पाल की नजर इस पर पड़ी...मिट्टी के बीच चमचमाते इस हीरे को देखते ही वो स्तब्ध रह गए..

3 मजदूर अब तक थे कुंआरे, बसाएंगे घर
लिहाजा इस हीरे ने मजदूरों के सालों के संघर्ष का अंत कर दिया है .. पैसे और आर्थिक तंगी के चलते ये मजदूर 30 से 38 वर्ष की उम्र तक अविवाहित ही थे, लेकिन अब संतोष, सरमन और अरुण का घर अब जल्द बसेगा..वहीं नियम के मुताबिक सरकारी नीलामी से मिलने वाली पूरी राशि सातों पार्टनरों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी...
सभी मजदूर इस हीरे को पाकर बेहद खुश
लिहाजा मजदूरों ने इस पैसे से अपने कच्चे छप्परों को पक्का बनाने के साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के बारे में सोचा है..जिस सपने के लिए ये सालों से तरह रहे थे उनको पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा..लिहाजा हीरे को शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है... जहाँ से नीलामी के बाद रॉयल्टी काटकर बाकी रकम सीधे मजदूरों के खातों में भेजी जाएगी..फिलहाल सभी मजदूर इस हीरे को पाकर बेहद खुश हैं और अपनों सपनों को पूरा करने की सोच रहे हैं..

