Punjab Kesari MP ads

चर्च में सैकड़ों लोग कर रहे थे धर्म परिवर्तन, हिंदू संगठनों ने हंगामा कर हनुमान चालिसा के किए जाप

Tuesday, Jan 26, 2021-04:02 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआ थाने में सैंकड़ों लोगों के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। जहां सेंट अर्नाल्ड रिलिजियस सेंटर (चर्च) में सैंकड़ों लोग इक्ट्ठे होकर धर्म परिवर्तन कर रहे थे तो इस दौरान विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और ऐसा करने से रोका। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और तोड़फोड़ की। हिंदू संगठनों ने चर्च में ही जय श्रीराम के नारे लगाए और हनुमान चालीसा के जाप किए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक इंदौर के भंवरकुआं इलाके के एक चर्च में बहुत से लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। इसकी सूचना जैसे ही हिंदू संगठनों को लगी वे मौके पर पहुंच गए और आरोप लगाया कि इंदौर के आसपास जिलों से धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को लाया गया है।

PunjabKesari

विवाद की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान हिंदू संगठनों के लोगों ने चर्च के अंदर जय सियाराम के नारे लगाए और चर्च के अंदर ही हनुमान चालीसा और जय श्रीराम के नारे लगाए। हिन्दू संगठन ने सेंट अर्नाल्ड रिलिजियस सेंटर चर्च के अंदर तोड़फोड़ भी की।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News