बदल जाएंगे किसानों के दिन,किसान हित में लिए मामा शिवराज ने की एक बड़ी शुरुआत मंत्रियों, अधिकारियो को सीधे निर्देश
Friday, May 29, 2026-08:24 PM (IST)
(डेस्क): मध्य प्रदेश में मामा कहे जाने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने एक बार फिर किसानों के हित के लिए बड़ी बात कही है। उन्होने कहा है कि नियम-प्रक्रिया किसानों के लिए है, किसान नियम-प्रक्रिया के लिए नहीं है। जहाँ नियम पात्र किसानों तक लाभ पहुँचाने में रुकावट बनें, वहाँ बदलाव जरूरी है। इसलिए जो नियम और प्रक्रिया किसानों के लिए बाधा बन रहे हैं उनको बदल डालिए। प्रधानमंत्री लगातार रिफार्म की बात करते हैं तो उस बात पर अमल किजिए।
जो नियम, प्रक्रिया किसानों के लिए बाधा बन रहे उनको बदल डालिए-शिवराज
खेती की क्षेत्र में हमें रिफार्म करना है बाधा पैदा करने वाला सारे नियमों को बदल दीजिए। अगर आपको लगता है कि कोई नियम किसानों को फायदा देने में दिक्कत पैदा कर रहा है तो हमें बताइए, हम केंद्र से मिलकर उसको चेंज करेंगें। इसलिए किसानों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अंत में किसी भी योजना का मकसद तो किसानों का लाभ पहुंचना है।
भारत को फूड बास्केट ऑफ वर्ल्ड बनाकर रहेंगे-शिवराज
शिवराज चौहान ने कहा कि कोई ऐसी योजना बन गई हो जिसके नियम किसानों के हित के आड़े आ रहे हों उसकी हमसे बात करिए । राज्य में उसको बदलिए। हम बाहर से कपास नहीं मंगवाएंगे सब यहीं पैदा करेंगे। । भारत को फूड बास्केट ऑफ वर्ल्ड बनाकर रहेगे ये हमने सोच लिया है।

