Punjab Kesari MP ads

विधायक का दावा- जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को 2026 में हटा देंगे, दिग्विजय ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया

Sunday, Oct 05, 2025-05:43 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के शीतला माता बाजार विवाद ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बाजार दौरे पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि “वो इंदौर में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा कराने और सांप्रदायिक तनाव भड़काने पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस के ही नेताओं ने उन्हें फटकार लगा दी।”

भाजपा का वार-कांग्रेस का पलटवार
रामेश्वर शर्मा ने रविवार को कहा कि ‘दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। आने वाले समय में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी पद से हटा दिया जाएगा। कांग्रेस में कोई भी दिग्विजय सिंह का वार नहीं झेल पाता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘जिला अध्यक्ष से डांट खाने के बाद भी दिग्विजय सिंह को शर्म नहीं आई। मंदिरों और सनातन के खिलाफ बोलना उनकी आदत बन चुकी है। कांग्रेस में उनकी फजीहत होती रहेगी।’

क्या है शीतला माता बाजार विवाद
इंदौर के शीतला माता बाजार में प्रशासन द्वारा मुस्लिम दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी का विरोध करने दिग्विजय सिंह अचानक मौके पर पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सिंह बिना पूर्व सूचना या संगठन की सहमति के वहां पहुंचे। बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ही अनुशासन और समन्वय की कमी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News