Punjab Kesari MP ads

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जय श्री महाकाल की गूंज, महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने कराई पूजा अर्चना

Thursday, Jul 11, 2024-02:00 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनन्त अम्बानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। इन दिनों राधिका और अनंत की शादी की से जुड़ी रस्में चल रही हैं। इसी बीच प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत की शादी का निमंत्रण पत्र भगवान महाकाल के पुजारियों को भी भेजा है। उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारियों ने अंबानी बेटे की शादी में दांपत्य जीवन की सुख समृद्धि के लिए शिव शक्ति पूजन करवाया। इस दौरान सारा घर श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

PunjabKesari

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फैमिली फंक्शन और पूजा पाठ का दौर चल रहा है। इसको लेकर महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा और संजय शर्मा को इस ग्रैंड वेडिंग में आमंत्रित किया गया है। अम्बानी परिवार के निमंत्रण पर महाकाल मंदिर से उनके घर पहुंचे।

PunjabKesari

पुजारी ने बुधवार को मुकेश अंबानी नीता अंबानी, राधिका और अनंत अंबानी के गले में महाकाल का दुपट्टा डालकर आशीर्वाद दिया। चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल की प्रसाद भेंट की।

PunjabKesari

इस दौरान रणवीर सिंग से लेकर कई सेलिब्रिटी को पुजारियों ने महाकाल मंदिर का प्रसाद और भस्म भेंट की। मंदिर के दोनों पुजारीयों को शादी सम्पन्न होने तक मुम्बई में रोका गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News