Punjab Kesari MP ads

उज्जैन में गुरकीरत मनोचा के परिजनों के आंसू पोंछने पहुंचे CM मोहन,कहा-सरकार मदद करेगी, कनाडा में हुई थी छात्र की हत्या

Tuesday, Mar 17, 2026-04:28 PM (IST)

उज्जैन  (विशाल ठाकुर): मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी युवक गुरकीरत मनोचा की कनाडा में हुई हत्या के बाद पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं गुरकीरत के निवास पहुंचे और उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शोकाकुल परिजनों को  सीएम ने बंधाया ढांढस

 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के एक होनहार छात्र की इस तरह हुई मृत्यु बेहद पीड़ादायक है और यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

राज्य सरकार गुरकीरत के पार्थिव शरीर को भारत लाने कि प्रक्रिया में करेगी मदद

डॉ. यादव ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार गुरकीरत के पार्थिव शरीर को भारत लाने और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मोहन यादव ने श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल देखा जा रहा है, वहीं लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News