Jyotiraditya scindia को पैग लगाना था, इसलिए छोड़ा डेम का पानी! कांग्रेस के गंभीर आरोप

4/19/2022 5:18:26 PM

राजगढ़ (सुनील सरावत): मोहनपुरा डैम से छोड़े गए पानी में डूबने से हुई युवक की मौत के मामले में अब सियासत गरमा गई है। 1 दिन पहले राजगढ़ विधायक बापू सिंह तवर ने राजगढ़ प्रशासन को कटघरे में खड़ा करके बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि सिंधिया की आवभगत के कारण डैम से असमय पानी छोड़ा गया जिससे दलित युवक पूरी लाल की मौत हो गई थी।

PunjabKesari

चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया जी को पैग लगाना था इसीलिए डेम से पानी छोड़ा गया। इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया सर्किट हाउस में रुक गए लेकिन सर्किट हाउस के पीछे से नदी निकल रही थी। इस नदी में बदबू आ रही थी इसीलिए डैम का पानी बिना किसी को सूचित किए छोड़ दिया गया।


इसी मामले में कांग्रेस पार्टी के जिले भर के प्रमुख नेता मृतक युवक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। जिसमें राजगढ़ लोकसभा के पूर्व सांसद व चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह राजगढ़, विधायक बापू सिंह तंवर, विधायक रामचंद्र दांगी जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित थे।

बाद जिला कांग्रेस कार्यलय में प्रेस वार्ता करके कांग्रेस के नेताओं ने प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि डैम का पानी पहले भी छोड़ा जाता था तो नियम का पालन होता था। इस बार केवल व्हाट्सएप पर सूचना दी गई जो कि पूरी तरीके से गलत है। सिंधिया की चाटुकारिता करने के चक्कर में इस हरकत को अंजाम दिया है। इसके बाद सभी कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर मृतक परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद में कलेक्ट्रेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News