Punjab Kesari MP ads

1 महीने में काम नहीं हुआ तो “मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”,निवास पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों को देख कांग्रेस MLA ने दिया आश्वासन

Sunday, May 10, 2026-05:21 PM (IST)

(राजनांदगांव): छतीसगढ़ से कांग्रेस विधायक की एक अनोखी और विचित्र स्टेटमेंट वायरल हो रही है। कई बार अपने बयानों से  सुर्खियों बटोरने वाले डोंगरगांव के कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू का एक बयान बड़ा वायरल हो रहा है। दरअसल विधायक दलेश्वर साहू ने गांववालों से उनके नाम का कुत्ता पालने की नसीहत दे दी है। साहू ने ये तब कहा जब ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को  लेकर काफी लंबे समय से मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर आक्रोशित और गुस्साए ग्रामीण विधायक साहू के निवास पर जा धमके और वहां पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विधायक को गांववालों ने  खूब खरी खोटी सुनाई। बस इसी दौरान गांववालो को शांत करने के लिए विधायक ने  आश्वासन दिया कि अगर 1 महीने के अंदर गांव की सड़क नहीं बनी तो फिर “मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”।बस यही बयान उनकी काफी वायरल हो गया।

ग्रामीमों को विधायक की अपने नाम का कुत्ता पालने की नसीहत

दरअसल अपने बयानों को लेकर अक्सर डोंगरगांव के कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू MLA Daleshwar Sahu चर्चा में आ ही जाते हैं।  उनका ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और सियासी गलियारों में भी चर्चा जोरों पर है। जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव विधानसभा के कोपेडीह से बोदेला ग्राम के ग्रामीण गांव के पहुंच मार्ग के लिए सड़क निर्माण की मांग पर काफी समय से बोल रहे हैं। कई दावों और आश्ववासनों के बाद भी ग्रामीणों की मांग पर कोई अमल नहीं हो पाया है। इसी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा  और वो विधायक निवास पहुंचे ।

ग्रामीण भी सुनकर रह गए दंग

उन्होंने जमकर नारेबाजी की और विधायक को अच्छे से सुना भी दिया। गांववालों को इस रुप में देखकर विधायक भी हैरान रह गए।  उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर 1 महीने के अंदर गांव की सड़क नहीं बनी तो “मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”।  विधायक के ऐसा कहते ही गांववाले भी हैरान हो गए। लिहाजा अब साहू का बयान सुर्खियां बटोर रहा है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News