ब्राह्मणों को गाली देने वाली महिला कॉन्स्टेबल अंजू जायसवाल पर गिरी गाज, SP ने लिया सख्त एक्शन

Monday, Oct 27, 2025-05:06 PM (IST)

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ड्यूटी के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अश्लील और अमर्यादित टिप्पणी करने वाली महिला कॉन्स्टेबल अंजू देवी जायसवाल को एसपी संतोष कोरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें कॉन्स्टेबल अंजू पुलिस वर्दी में ड्यूटी स्थल के दौरान ब्राह्मणों पर अश्लील टिप्पणी करती नजर आई थी।

बता दें कि शहर के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित था। यहां महिला कॉन्स्टेबल अंजू की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर अभद्र और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News