Punjab Kesari MP ads

MP BREAKING: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक...

Monday, Dec 11, 2023-05:00 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अब मोहन यादव होंगे। आपको बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर विधायक दल की बैठक में मोहन यादव का नाम तय किया गया है।


मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा डॉ के. लक्ष्मण ,राष्ट्रीय सचिव भाजपा आशा लाकड़ा की मौजूदगी में बैठक हुई है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News