MP Board 10th, 12th Result 2022: छत्तरपुर की नैंसी और सतना की सुचिता बनी 10 वीं की टॉपर, 12वीं में इशिता दुबे ने मारी बाजी

4/29/2022 5:32:52 PM

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MPBSE द्वारा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार सिंगल क्लिक से नतीजे जारी किया। इस बार भी दसवीं और बारहवीं कक्षा में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे ने टॉप किया है। दोनों ने 496 नंबर हासिल किए हैं। जबकि 12वीं कक्षा में कला समूह में सागर की इशिता दुबे 480 नंबर के साथ टॉपर हैं। जीव विज्ञान समूह में शाजापुर की दिव्यता पटेल (491अंक) ने टॉप किया है। विज्ञान गणित समूह में श्योपुर की प्रगति मित्तल (494 अंक) ने और कॉमर्स समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे (480 अंक) ने टॉप किया।

PunjabKesari

करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10वीं में 59.54 प्रतिशत पास हुए हैं वहीं 12वीं के 72 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। इनमें कक्षा 10वीं में छतरपुर की नैंसी दुबे और सतना की सुचिता पांडे एक समान 496  नंबर लेकर टॉप पर रही। 12वीं में कला समूह में सागर की इशिता दुबे ने अपनी पकड़ बनाई।

 

ऐसे करें रिजल्ट चैक...
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अपना रोल नंबर भरकर रिजल्ट का पता कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News