Punjab Kesari MP ads

पाकिस्तानी के प्यार में पड़ी MP की युवती! घर से शादी के लिए भागी, अटारी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने पकड़ा

Saturday, Jun 25, 2022-02:41 PM (IST)

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली एक युवती को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि युवती को फेसबुक पर पाकिस्तान के युवक से प्यार हो गया। उससे शादी करने के लिए वह पाकिस्तान जा रही थी। पूछताछ के बाद युवती ने जानकारी दी। शुक्रवार को रीवा पुलिस उसे वापस लाने के लिए पंजाब रवाना हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, फेसबुक के जरिए युवती को पाकिस्तान के युवक दिलशाद उसके संपर्क में आया। धीरे धीरे दोनों में प्यार हो गया था। युवक ने युवती से शादी करने की बात कही जिसके बाद उसने शादी करने के लिए पाकिस्तान जाने का निर्णय लिया। घरवालों से चोरी उसने मार्च में अपना पासपोर्ट भी बनवा लिया। 22 जून को उसे पाकिस्तान का वीजा भी मिल गया था। वह चुपके से 14 जून को घर से भाग निकली। परिजनों ने उसे तलाशना शुरु किया। इसके बाद पाकिस्तान के कुछ नंबरों से फोन भी आए।

परिजनों ने युवती के पाकिस्तान जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसपी नवनीत भसीन ने दूसरे ही दिन लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया। देश से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर सूचना भेजी गई। फोटो के जरिए पुलिस सभी से पूछ पड़ताल कर रही थी। इसके बाद गुरुवार को वह पंजाब के अटारी बॉर्डर पर मिल गई। पता चला कि वह अटारी बार्डर से पाकिस्तान जाने की फिराक में थी। युवती को अमृतसर जिले के घरिंडा थाना अंतर्गत कहानगढ़ चौकी भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News