28 हफ्ते प्रेग्नेंसी पर MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 13 साल की रेप पीड़िता को दी गर्भपात की मंजूरी

Friday, Feb 13, 2026-04:01 PM (IST)

भोपाल: Madhya Pradesh High Court ने एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की 28 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था को चिकित्सकीय रूप से समाप्त (Medical Termination of Pregnancy) करने की अनुमति दे दी है।

PunjabKesari, MP High Court, Madhya Pradesh, 13-year-old survivor, pregnancy termination, 28 weeks pregnancy, MTP case, court order, India judiciary, medical board report

अदालत ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और पीड़िता की शारीरिक व मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने माना कि इतनी कम उम्र में गर्भावस्था जारी रखना नाबालिग के स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।

PunjabKesari,. MP High Court, Madhya Pradesh, 13-year-old survivor, pregnancy termination, 28 weeks pregnancy, MTP case, court order, India judiciary, medical board report

मामले की सुनवाई के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि गर्भ जारी रहने से बच्ची पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद अदालत ने मानवीय आधार पर गर्भ समापन की अनुमति प्रदान की। यह निर्णय राज्य में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News