MP: तेज आंधी-तूफान से महाकाल लोक में सप्तऋषि की मूर्तियां गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

5/28/2023 6:33:09 PM

उज्जैन (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरु हो गया है। उज्जैन (Ujjain) में तो हालात ऐसे हो गए कि तेज आंधी तूफान ने महाकाल लोक (MahakalLok) की कई मूर्तियों को उखाड़ कर दूर फेंक दिया जिससे कई मूर्तियां खंडित हुई है। घटना रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सप्तऋषि की मूर्तियां गिरी हैं। हादसे में कई श्रद्धालु बाल-बाल बचे। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हुई हैं। वहीं सांदीपनि आश्रम के सामने पेड़ गिरा है। मुनिनगर तालाब पर बिल्डिंग का एलिवेशन गिरा है। महाकाल लोक में सप्त ऋषि पीछे प्रतिमा हवा के कारण नीचे गिर पड़ी, जिनमें से एक मूर्ति की गर्दन टूट गई जबकि दो मूर्तियों के हाथ टूटे हैं। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।  साथ ही कुछ मूर्तियों के माथे पर क्रेक भी आया है। घटना के बाद आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। घटना के बाद प्रशासन में इतनी खलबली थी कि मीडिया को भी महाकाल लोक में जाने से रोका गया।

PunjabKesari

वहीं मूर्तियां गिरने की जानकारी लगते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और अन्य पदाधिकारी तुरंत महाकाल लोग पहुंचे। जहां उन्होंने आरोप लगाया कि इन मूर्तियों के निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है।

बता दें कि 11 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी (PM Modi) ने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर में बने ‘महाकाल लोक’ (Mahakal Lok) का लोकार्पण किया था। इस दौरान लाखों- करोंड़ो का खर्चा किया गया था। रक्षा सूत्र से बनाए गए 15 फीट ऊंचे शिवलिंग की प्रतिमा से मोदी ने रिमोट से आवरण हटाकर ‘महाकाल लोक’ को देश को समर्पित किया था। ऐसे में हवा-आंधी से मूर्तियों के खंडित होने पर कई उठ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News