MP की बेटी ने अमेरिका में कृषि कानूनों के खिलाफ भरी हुंकार, बोली- किसानों को हमारी जरूरत

12/8/2020 1:44:56 PM

मध्य प्रदेश डेस्क: देशभर में किसान आंदोलन उग्र रुप धारण कर चुका है। अब देश के किसानों को अन्य देशों में बैठे भारतीयों का समर्थन भी देखने को मिल रहा है। जहां अमेरिका में रह रही मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की बेटी ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है। बेटी ने एक संदेश जारी करते हुए कहा कि हम किसानों के साथ हैं।

PunjabKesari

दरअसल, नरसिंहपुर जिले की माया विश्वकर्मा जो कुछ सालों से अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहती है लेकिन देश की मिट्टी से अभी भी जुड़ी हुई है। जैसे ही देशभर में नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने आवाज उठाई तो वह खुद को रोक नहीं पाई। माया ने अमेरिका से ही वीडियो जारी कर नए कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसान आंदोलन को समर्थन किया। उनका कहना है कि किसानों को मदद की जरुरत है। पूरी दुनिया के भारतीय आगे आएं और किसानों को समर्थन दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News