रिहाना के टॉपलेस फोटोशूट पर बरसे MP के गृह मंत्री, बोले- अब मौन क्यों हैं कांग्रेस ?
2/17/2021 1:24:18 PM
भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पॉप सिंगर रिहाना के लॉन्जरी ब्रांड के लिए टॉपलेस फोटोशूट और गले में भगवान गणेश का पेंडेंट पहनने पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। साथ ही यूपी में PFI से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस की तारीफ करते हुए मामले पर बड़े खुलासे होने की संभावना जताई है।
हॉलीवुड की पॉप स्टार #Rehana ने हिंदुओं के आराध्य देवता के पेंडल के साथ अपना अश्लील फोटो #SocialMedia पर वायरल किया है। इस पर खुद के सनातनी हिन्दू होने का दावा करने वाले, कोट पर जनेऊ धारण करने वाले, प्रयागराज में डुबकी लगाने वाले खामोश क्यों हैं?@BJP4India @BJYM @BJP4MP pic.twitter.com/qjMMAql1X3
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 17, 2021
बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमले बोलते हुए कहा कि हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना ने हमारे आराध्य देवता के पेंडल लटकाने वाला अश्लील फोटो सामने आया है। इस पर खुद सनातनी होने का दावा करने वाले, कोट पर जनेऊ धारण करने वाले व प्रयागराज में डुबकी लगाने वाले, चुनाव के समय धार्मिक काम करने वाले लोग इस मामले के मौन क्यों है। यह चिंता और निंदा का विषय है। मध्य प्रदेश कांग्रेस टुकड़े टुकड़े गैंग से बनी है
वहीं 20 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेशभर में पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ती कीमतों को लेकर आधे दिन बंद के एलान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि एमपी कांग्रेस के ऐलान पर कहा कि टुकड़े टुकड़े को मिलाकर कांग्रेस बनी है। गुटबाजी है कांग्रेस में कांग्रेस ने पिकनिक बनाया है। कांग्रेस का तरीका किसी को पसंद नहीं है।
यूपी पुलिस की तारीफों के बांधे पुल
UP STF द्वारा PFI से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तारी को लेकर यूपी पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस का यह काम सराहनीय है। यह लोग धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे थे। मध्यप्रदेश में भी ऐसे लोगों पर हमारी निगह बनी है