Punjab Kesari MP ads

MP के गृहमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर पर साधा निशाना, बोले- किसानों का नहीं ये कांग्रेस का आंदोलन है

Thursday, Nov 26, 2020-01:23 PM (IST)

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब का किसान आंदोलन फिक्स है। यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है। पंजाब सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।



गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान पंजाब में हो रहे किसान आंदोलन के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। सबकुछ पहले से फिक्स है। किसान समझ चुका है कि पंजाब सरकार नौजवान किसानों को धोखा दे रही है। यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार का आंदोलन है।

PunjabKesari

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब के किसानों ने करीब आठ हफ्ते से सख्त तेवर अपना रखे हैं। इस बीच रेलवे ट्रेक पर धरने दिए गए। अब एक बार फिर से केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ‘दिल्ली चलो मार्च'  शुरु किया। इसे विफल बनाने के लिए हरियाणा ने पंजाब से सटी अपनी सीमा पर अवरोधक लगाए हैं और पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा भी निलंबित कर दी है।

PunjabKesari

हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया। भाजपा शासित हरियाणा ने किसानों के ‘दिल्ली चलो मार्च' के मद्देनजर पंजाब के साथ अपनी बस सेवा बुधवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News