Punjab Kesari MP ads

अब MP के इस कद्दावर नेता ने मीनाक्षी नटराजन के चयन का किया कड़ा विरोध,कहा- SC/ST/OBC के लोग कांग्रेस में भविष्य खराब नहीं करें

Friday, Jun 05, 2026-10:48 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): राज्यसभा प्रत्याशी चयन पर आसपा नेता दामोदर यादव मंडल ने कांग्रेस को जमकर घेरा है। राज्यसभा के लिए कांग्रेस द्वारा मीनाक्षी नटराजन के चयन पर दामोदर यादव ने गंभीर  सवाल उठाए हैं। दामोदर ने कहा  कि जिस महिला को कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए फाइनल किया है वो  न ही एससी से है, न ही  एसटी से  और न ही ओबीसी से हैं। दामोदर यादव ने कहा कांग्रेस का असली चेहरा आया सामने आ गया है।  “हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और” कहावत को कांग्रेस ने फिर से चरितार्थ किया है ।

एकमात्र  राज्यसभा सीट पर होने वाले चयन में भी कांग्रेस ने SC ST OBC को नज़रंदाज़ किया-दामोदर

दामोदर यादव का आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सिर्फ़ एक राज्यसभा की सीट पर होने वाले चयन में भी कांग्रेस ने SC ST OBC को नज़रंदाज़ किया है। तीनों ही वर्ग में से कांग्रेस से किसी को मौका नहीं दिया है।  यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब हाथ में लेकर तो घूमते है लेकिन हक अधिकार देने की बात आते ही हाथ पीछे खींच लेते हैं।  

एसटी, एससी और ओबीसी के लोग कांग्रेस में रहकर अपना भविष्य खराब नहीं करें-दामोदर

वहीं दामोदर यादव ने दलित पिछड़ों से अपील  की है कि  कांग्रेस कभी अधिकार नहीं देगी, अगर हक और सम्मान पाना है तो हमारे साथ आना पड़ेगा। दामोदर यादव ने कांग्रेस में काम कर  एसटी, एससी और ओबीसी के लोगों से कांग्रेस में रहकर अपना भविष्य खराब नहीं करने की अपील की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News