Punjab Kesari MP ads

क्रिकेटर धोनी बेचेंगे कड़कनाथ मुर्गा, MP के इस किसान को दिया 2000 चूजों का आर्डर (Video)

Monday, Nov 16, 2020-05:22 PM (IST)

झाबुआ(जावेद खान): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब क्रिकेट के साथ साथ बिजनेस में भी हाथ आजमाने जा रहे हैं। क्रिकेट धोनी अब कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग करने जा रहे हैं। कुछ लोग इसे धोनी के रिटायरमेंट प्लान के रूप में देख रहे हैं। धोनी अपने रांची स्थित फॉर्म हाउस में इसकी फॉर्मिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि धोनी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पॉल्ट्री फॉर्म से 2000 कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर दिया है।

PunjabKesari

दरअसल, मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का कड़कनाथ मुर्गा दुनिया भर में मशहूर है। अपनी खूबियों के चलते कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गों की डिमांड देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी काफी है। कड़कनाथ अपने विशिष्ट रंग और गुणों के लिए पहचाना जाता है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इसका बिजनेस शुरु करने जा रहे हैं। कड़कनाथ मुर्गे को धोनी रांची में स्थित अपने फार्म हाऊस में पालेंगे। इसके लिए बाकायदा आर्डर कर दिया गया है।

PunjabKesari

झाबुआ से करीब 35 किलोमीटर दूर थांदला के पास छोटे से गांव रूंडीपाड़ा के रहने वाले विनोद को जब धोनी के मैनेजर का चुजों के आर्डर के लिए फोन आया। तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तीन महीने की बातचीत के बात डील तय हुई और विनोद को 2000 चुजों का आर्डर मिला, जिसकी डिलेवरी के लिए विनोद खुद रांची जाएंगे। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर को इन चुजों की डिलिवरी की जानी है।

PunjabKesari

कड़कनाथ एप के जरिए विनोद के संपर्क में आए धोनी
झाबुआ के आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद मेड़ा ने 2017 में कड़कनाथ मुर्गी पालन शुरू किया था। विनोद ने सहकारी समिति बनाकर कड़कनाथ मुर्गी पालन शुरू किया था। साल 2018 में तत्कालीन सहकारिता मंत्री और झाबुआ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सांरग ने कड़कनाथ एप शुरू किया था। इस एप के जरिये विनोद देशभर में कड़कनाथ मुर्गों की सप्लाई कर चुके हैं और इसी एप के जरिये विनोद धोनी के संपर्क आए। धोनी के मैनेजर ने विनोद से संपर्क साध कर 2000 चुजों का आर्डर दिया है।

PunjabKesari

कड़कनाथ मुर्गे की अपनी खासियत
बता दें कि झाबुआ जिले का ये कड़कनाथ मुर्गा काफी मशहूर है। इसकी विशेषता इसका रंग और इसका मांस है। कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे पूरी तरह से काले होते हैं। यहां तक कि इनका मांस, खून, पैर, कलगी और जुबान भी काली होती है। वहीं इसके मांस में हाई प्रोटीन और लो फैट होता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। कड़कनाथ का मांस कई बीमारियों के लिए फायेदमंद है। वैसे तो इस मुर्गे की डिमांड साल भर रहती है। लेकिन सर्दियों में इसके शौकीनों की तादात बढ़ जाती है और देश के कोने-कोने से लोग इसे बुलवाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News