जज की दबंगई! घर की लाइट गई तो सब स्टेशन पहुंचकर काटा बवाल! पूरे नगर की सप्लाई करवाई बंद
Saturday, May 30, 2026-12:13 PM (IST)
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में जज साहब के अनोखे कारगुजारी देखने को मिली। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। दरअसल, गुरुवार रात 2 बजे आंधी-बारिश से गुल बिजली 19 घंटे बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर नहीं आई। इस बात से खफा मजिस्ट्रेट रजौला' शुक्रवार रात 7.30 बजे सब-स्टेशन पहुंच गए और ऑपरेटर पंकज सेन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 19 घंटे बाद भी मेरे घर की लाइट क्यों नहीं सुधारी?

इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब उन्होंने और प्रमोद वन सब स्टेशन से पूरे कस्बे की बिजली बंद करा दी और ऑपरेटर को ऑफिस से बाहर निकालकर खुद को अंदर से लॉक कर लिया। उन्होंने धमकी दी कि जब तक मेरे घर की लाइट नहीं आएगी, पूरे कस्बे में बिजली बंद रहेगी। इधर, कस्बे में बत्ती गुल हई तो लोगों ने सब स्टेशन पर हंगामा मचा दिया। लोगों के प्रदर्शन और बढ़ते गुस्से को देख जज साहब घबरा गए और सब टेशन का गेट खोल वहां से चलते बने।

वहीं मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के बताया कि आंधी से मझगवां से आ रही 33 केवी के दो फीडर ठप हो गए थे। जंगल में फॉल्ट ढूंढ़ने में टीम को काफी समय लगा। जज के घर की लाइट ठीक करनी थी। लेकिन इससे पहले ही ऑपरेटर पंकज सेन ने बताया कि जज साहब ने सब स्टेशन जाकर पूरे कस्बे की लाइट बंद करवा दी। खुद को अंदर से बंद कर लिया। उनके घर की बिजली सुधार दी है। इसके बाद 10 घंटे बाद कस्बे में बिजली आई तो और फिर साढ़े सात घंटे बाद गुल हो गई।

वहीं जज साहब की इस कारगुजारी से नाराज इलाकानिवासी रात को ही थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी राजेश बंजारे व एसडीएम ने आश्वासन दिया। वहीं बिजली कंपनी ने भी एफआइआर का आवेदन दिया। इसमें लिखा-खुद को कोर्ट का अफसर बताने वाले एक व्यक्ति ने बिजली ऑफिस में ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ा, मोबाइल छीना। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने धमकाकर सारे नगर की लाइट बंद करवाई।

