MP की राजनीति में चाईना की एंट्री, प्रभात झा ने कमलनाथ को बताया चीन का एजेंट

Friday, Jun 26, 2020-03:19 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में विधानसभा उपुचनाव से पहले राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही राजनीतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। प्रभात झा ने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें चीन का एजेंट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चीनभक्ति ने राष्ट्रभक्ति के आगे घुटने टेक दिए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, गुरुवार को भाजपा की वर्चुयल रैली के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बड़ा खुलासा करने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हमलावर नजर आए। प्रभात झा ने कहा कि आज देश के पत्रकारों ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। जिस वक्त लोगों को चाइना बॉर्डर पर भारत चीन के साथ चल रही तनातनी में देश का साथ देना चाहिए वह लोग ऐसे संकट की घड़ी में देश के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कमलनाथ पर बड़ा निशाना बनाते हुए कहा है कि इन सब के बीच में सबसे प्रमुख भूमिका में कमलनाथ है। कमलनाथ चीन के एजेंट बनकर वाणिज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे।

PunjabKesari

साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि चीन की आयात शुल्क को कम करने के साथ-साथ उस राशि को राजीव गांधी फाउंडेशन में जमा करने का काम भी कमलनाथ को ही सौंपा गया था। इसे लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद ही इस बात का खुलासा नहीं किया तो बीजेपी देश के हर शहर हर गांव में इस बारे में लोगों को बताएगी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि गुरुवार को बीजेपी की वर्चुअल रैली बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा था कि चीन और कांग्रेस के बीच गुपचुप रिश्ता है। वहीं जिस राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन फंडिंग करता है। उसकी चेयरपर्सन सोनिया गांधी हैं और कई कांग्रेस नेता इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने बड़ा दावा किया है कि 2017 के अगस्त माह में जब चीन और भारत आमने सामने थे, तब राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ गुपचुप मुलाकात कर रहे थे। इसके बाद से ही चीन के तेवर बदले हैं और वह भारत पर हमले कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News