Punjab Kesari MP ads

‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर प्रिंसीपल ने छात्र को पीटा, जांच के बाद मिशनरी कांवेंट स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Saturday, Dec 23, 2023-12:08 PM (IST)

विदिशा(अमित रैकवार): मिशनरी कान्वेंट स्कूल में जय श्रीराम का नारा लगाने पर बच्चों की पिटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। बाल संरक्षण आयोग की जांच के बाद भारत माता कांवेंट स्कूल के प्रिंसीपल व प्रबंधन पर मामला दर्ज होगा। करीब तीन घंटे जांच के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह धाकड़ ने बताया कि बच्चों को प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप सिद्ध हुआ है इसलिए कांवेंट स्कूल पर मामला दर्ज कराया जा रहा है।

PunjabKesari

यह है पूरा मामला

9 नवंबर 2023 को कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाए थे जिस पर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर रीना ने बच्चों की पिटाई की थी। इसकी शिकायत छात्र नेता विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक विवेक विश्वकर्मा ने बाल आयोग से की जिस पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने राज्य शासन को पत्र लिखकर जांच कर ज़बाब मांगा था।

PunjabKesari

क्या कहा जांच आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की शिकायत के बाद हमने जांच के लिए लिखा था लेकिन जब हमें पता लगा कि जांच दल बिना जांच के लौट गया। तब मैं स्वयं जांच के लिए आया दो बच्चों ने घटना की पुष्टि करते हुए लिखित बयान दर्ज कराए हैं जिसके बाद हमने स्थानीय पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News