अब कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह ने भी कहा- ''प्रियंका गांधी को राज्य सभा भेजा जाना चाहिए''
Monday, Feb 17, 2020-03:55 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन खान): पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के बाद अब कमलनाथ सरकार में मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजे जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कमलनाथ को मध्यप्रदेश लेकर आईं थीं, उसी तरह प्रियंका गांधी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजने का वक्त आ गया है।
इंदिरा गांधी जी अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थी उन्हीं के पद चिन्हों पर प्रियंका जी चल रही हैं। जिस तरह इंदिरा जी @OfficeOfKNath को मध्यप्रदेश लाई थी उसी तरह अब @priyankagandhi जी को प्रदेश से राज्यसभा में लाने का वक्त आ गया है।@RahulGandhi pic.twitter.com/acofBpyYpR
— Sajjan Singh Verma (@sajjanvermaINC) February 17, 2020
कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा ने ट्वीट किया है कि ‘इंदिरा गांधी जी अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिला वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध थी उन्हीं के पद चिन्हों पर प्रियंका जी चल रही हैं। जिस तरह इंदिरा जी कमलनाथ को मध्यप्रदेश लाईं थी, उसी तरह अब प्रियंका गांधी जी को प्रदेश से राज्यसभा में लाने का वक्त आ गया है।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजे जाने की बात कह चुके हैं।