Punjab Kesari MP ads

Video :जब राहुल ने MP में CM फेस पर दिया बड़ा बयान, सोचते रह गए कमलनाथ-सिंधिया

Wednesday, Oct 31, 2018-12:38 PM (IST)

इंदौर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा चर्चा में हैं। सीएम शिवराज के बेटे का नाम पनामा पेपर्स लीक मामले से जोड़ने के बाद राहुल का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्होंने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दरअसल राहुल गांधी सोमवार को इंदौर में पत्रकारों से बात कर रहे थे, तभी उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि आपने पंजाब, यूपी में कैंडिडेट का ऐलान तुरंत कर दिया था। अब कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों लोग भी आपके सामने खड़े हैं, तो यहां आप किसे कैंडिडेट बनाएंगे।

इस पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सिंधिया और कमलनाथ दोनों में कुछ खास गुण हैं। जैसे कि कमलनाथ के पास अनुभव है, तो सिंधिया दिखने में अच्छे हैं, वो युवा हैं और दबंग भी हैं। ऐसे में मैं किसी एक का उपयोग क्यों करूं, जब मेरे पास दोनों गुणवान हैं तो मैं दोनों का इस्तेमाल करूंगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Related News