जोधा अकबर पर विवादित बयान देकर अपनों से घिरे रामेश्वर शर्मा, पूर्व BJP विधायक ने दी नसीहत

9/28/2021 5:56:07 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा जोधा अकबर पर दिए बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। बयान पर सार्वजनिक माफी मांगने के बाद भी उनकी मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। जहां एक तरफ विदिशा में राजपूत समाज ने रामेश्वर शर्मा का पुतला जलाया है तो वही अब भाजपा में ही रामेश्वर शर्मा के बयान का विरोध हो रहा है। पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने रामेश्वर शर्मा को निशाने पर लिया है। पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने भारतीय इतिहास और हिंदु धर्म के लिए क्षत्रियों का योगदान याद दिलाते हुए नसीहत दी है कि सार्वजनिक रूप से वक्तव्य देते समय सावधानी बरतना चाहिए। क्योंकि एक गलत बयान कहां से कहां पहुंचा सकता है। उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत संगठन के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों को भी टैग किया है।

PunjabKesari

ध्रुव नारायण सिंह ने ट्वीट में लिखा- सार्वजनिक रूप से वक्तव्य देते समय बहोत सावधानी बरतना चाहिए। एक गलत बयान आपको कहां से कहां पहुंचा सकता है इसका अनुभव अत्यंत पीड़ा दायक हो सकता है। भारत के इतिहास में छत्रियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। अगर आप जैसे असंख्यहिन्दू विधर्मी होनेसे बचे रहे इसके लिये छत्रियों ने सैकड़ों वर्षों तक कुर्बानियां दीं हैं। इस समाज में अधिकतर युवा जंग में ही जीवन दे देते थे। आज भी सीमा में बलिदान होने वालों की संख्या में छत्रियों की गिनती करेंगे तो आपकी आंखें खुल जाएंगी।वहीं भोपाल में भी विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ राजपूत समाज के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। राजपूत समाज के कई लोगों ने विधायक पर मामला दर्ज करने के लिए खजूरी थाने में ज्ञापन दिया है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने जोधाबाई और राजपूत समाज को लेकर की थी अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा था कि अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लोभियों के कारण यह शादी हुई थी, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत बताई। रामेश्वर शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि आज हमें अकबर को महान बताया जाता है लेकिन महाराणा प्रताप के वंशजों के बारे में नहीं बताया जाता जो जान बचाने के लिए जंगल में छिपते रहे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जोधाबाई और अकबर में आई लव यू नहीं था। क्या था? कुछ था? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में? जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News