भोपाल में मिट्टी के बकरों की कुर्बानी! हिंदू संगठन बोले- बिना पशु हत्या के भी हो सकती है बकरीद

Wednesday, Jun 04, 2025-01:06 PM (IST)

भोपाल (इजहार हसन) : बकरीद से पहले मध्य प्रदेश में हिंदू संगठनों ने इको फ्रेंडली बकरीद मनाने की मांग की है। हिंदू नेताओं का कहना है कि यदि होली- दिवाली इको फ्रैंडली हो सकती है तो बकरीद क्यों नहीं। इसी कड़ी में संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल में बकरीद के अवसर पर पशु बलि के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया।

PunjabKesari

उन्होंने मिट्टी के बकरे बनाकर एक हज़ार रुपये में बेचने का दावा किया है, जिससे पशुओं की हत्या के बिना ही कुर्बानी की भावना को दर्शाया जा सके। यह आयोजन न केवल शहर में चर्चा का विषय बना, बल्कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

संगठन के कार्यकर्ताओं ने पशु बलि के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से मिट्टी के बकरों की कुर्बानी दी। यह आयोजन शहर के एक प्रमुख स्थल पर किया गया, जहां संगठन के सदस्यों ने मिट्टी से बने बकरों का उपयोग कर कुर्बानी की प्रथा का प्रतीकात्मक विरोध जताया। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि यह संदेश देना है कि कुर्बानी का भाव प्रतीकात्मक रूप से भी व्यक्त किया जा सकता है। मिट्टी के बकरे इस दिशा में एक कदम हैं।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News