शिवराज कैबिनेट बैठक आज, पढ़ें MP की 10 बड़ी खबरें

6/28/2022 7:34:07 AM

भोपालः 28 जून 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखें जाएंगे, जिन पर चर्चा की जाएगी और फिर मंजूरी दी जाएगी। इसमें सबसे खास मुख्यमंत्री और विधायकों का स्वेच्छानुदान होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर लगाया पैसे बांटने का आरोप
सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार के पति कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार रहे।

MP कांग्रेस को दो ही लोग चला रहे हैं एक काटू और दूसरे छाटू: गृह मंत्री
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में कांग्रेस को दो ही लोग चला रहे हैं एक काटू और दूसरे छाटू। उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए अपनी पार्टी तोड़ ली। 32 विधायक चले गए, अब दूसरों को उपदेश दे रहे हैं। 

लोकतंत्र में नहीं चलती तानाशाही: विजयवर्गीय
महाराष्ट्र सरकार चल रही बड़ी सियासी उथल-पुथल पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बड़ा बयान दिया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस घमासान में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है, हम केवल दूर से वॉच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना की यह आपसी लड़ाई है और मुझे लगता है कि अहंकार उद्धव ठाकरे और उनके प्रवक्ता संजय राउत के कारण यह परेशानी हुई है।

चुनाव प्रचार में कूदा संजय शुक्ला का परिवार
इंदौर महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला का परिवार भी उनकी तरह चुनाव मैदान में उतर आया है। अब संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला अपने पिता के लिए चुनावी सभाएं आयोजित कर उनके लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा है कि मेरे पिता जुबान के पक्के हैं। 

जबलपुर में ओवैसी का चुनावी शंखनाद
मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में AIMIM भी चुनावी मैदान पर है। अपने उम्मीदवारों के समर्थन में अब एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज जबलपुर में सभा करते नजर आएंगे। रात को 9:00 बजे जबलपुर के सुब्बाह शाह मैदान में चुनावी शंखनाद का आगाज करेंगे। ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी पहली बार मध्य प्रदेश में दस्तक दे रही है। जबलपुर के मुस्लिम बाहुल्य वार्डों में ओवैसी के पार्टी के पार्षद उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी को बहुमत
जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। मतगणना पर्ची के आधार पर जिला पंचायत के वार्डों में 8 बीजेपी समर्थकों ने जीत हासिल की है। 4 सीटें कांग्रेस ने और एक निर्दलीय ने जीती है। कांग्रेस का दावा है कि उसकी 5 सीटें हैं जीतने वाला निर्दलीय भी कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा 14 जुलाई को की जाएगी। लेकिन मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती की गई थी। जिसमें सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या एक अधिकृत पर्ची के बनाकर बताई गई है।

चुनाव जीतते ही शुरू हुआ खूनी खेल, जानिए किसने किसको मारा
मध्य प्रदेश में त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग और काउंटिंग होने के साथ ही रंजिशें सामने आने लगी हैं। ताजा मामला लौर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। यहां हारे हुए प्रत्याशी के घर में घुसकर हमला बोल दिया। हमले का आरोप जीते हुए प्रत्याशी समेत सचिव और उनके समर्थकों पर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इधर हमले में घायल लोगों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
लोकायुक्त ने रविवार को साइबर सेल के प्रधान आरक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। दरअसल आरोपी साइबर सेल के प्रधान पद पर पदस्थ था, जो फरियादी से 50 हजार की रिश्वत मांग रहा था। लेकिन सौदा 10 हजार में तय हुआ था। इसी बीच फरियादी ने लोकायुक्त को शिकायत कर दी। इसके बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया। मामले में प्रधान आरक्षक को सस्पेंड भी कर दिया गया है। 

पति ने पत्नी पर चलाए फर्राटेदार लात घूसे
सागर जिले के बंडा में पति द्वारा पत्नी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान बेटी ने अपनी मां को पिटते हुए पिता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हरकत में आई बंडा थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News